नई दिल्ली (नेहा): यूक्रेन की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने भारतीय पुरुषों से शादी करने के बाद आए बदलाव गिनाए हैं। इस महिला का नाम विक्टोरिया चक्रवर्ती है, जो पिछले 8 सालों से भारत में रह रही हैं। विक्टोरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शादी के बाद आए कुछ बड़े बदलावों की तरफ इशारा करती दिखाई दे रही हैं। विक्टोरिया का कहना है कि भारतीय पुरुष से शादी करने के बाद उनकी ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर देसी खाने और स्थानीय त्योहारों ने उनकी जिंदगी बदल दी है। इससे जीवन में ढेर सारी खुशियां आ गई हैं।
1. साड़ी मेरे वॉर्डरोब का अहम हिस्सा बन चुकी है। मैं किसी शादी या फंक्शन में बिना साड़ी के जाने के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं।
2. भारतीय पारंपरिक खाना बेहद स्वादिष्ट होता है। खासकर हाथ से खाते समय इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
3. मेरे लिए त्योहार पूरे साल का सबसे पसंदीदा समय होता है। रंग, लाइट्स और जश्न का हिस्सा बनकर मुझे घर जैसा एहसास होता है।