By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: संजय सिंह बोले अगर केजरीवाल को खरोंच भी आई तो दिल्ली की जनता भाजपा से बदला लेगी
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > संजय सिंह बोले अगर केजरीवाल को खरोंच भी आई तो दिल्ली की जनता भाजपा से बदला लेगी
national newsPolitics

संजय सिंह बोले अगर केजरीवाल को खरोंच भी आई तो दिल्ली की जनता भाजपा से बदला लेगी

Nri Rashtriya
Last updated: October 26, 2024 12:12 pm
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को अपने संयोजक अरविंद केजरीवाल को खत्म करने की “गहरी साजिश” का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी। अगर केजरीवाल को खरोंच भी आई तो दिल्ली की जनता भाजपा से बदला लेगी। आप नेताओं ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान केजरीवाल पर ‘‘भाजपा के गुंडों’’ ने हमला किया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया, ”घटना में पुलिस की मिलीभगत साफ तौर पर केजरीवाल की हत्या की गहरी साजिश को दर्शाती है। भाजपा उनकी जान की दुश्मन बन गई है।” सिंह के आरोपों पर पुलिस या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। हालांकि, आप नेता ने कहा कि विकासपुरी की घटना के बावजूद केजरीवाल तय कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा अभियान जारी रखेंगे।

जब उनसे पूछा गया कि आप ने इस घटना में कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई, तो सिंह ने कहा कि अगर पुलिस “निष्पक्ष” होती और उसके अधिकारी हमलावरों के समूह को रोकने के लिए कुछ नहीं करते तो यह घटना नहीं होती। हमलावर भाजपा की युवा शाखा से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना का संज्ञान ले सकती है और इसकी जांच कर सकती है। उन्होंने कहा कि आप इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह ले रही है।

आप सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता केजरीवाल के “हमलावरों” का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने आप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें अपने घरों में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सिंह ने कहा कि केजरीवाल “न रुकेंगे, न झुकेंगे” और दिल्ली के लोगों के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल को कुछ हुआ तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल को खरोंच भी आई तो दिल्ली की जनता भाजपा से बदला लेगी।

Related Posts:

  • 11
    पदयात्रा के दौरान BJP के गुंडों ने केजरीवाल पर की…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

PM मोदी और नड्डा तय करेंगे उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार का नाम

आज का बिहार दौरा करेंगे अमित शाह

कनाडा: मशहूर कॉमेडियन के कैफे पर महीने में दूसरी बार हुआ खौफनाक हमला

अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान डिप्टी CM के साथ हादसा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चक्रवात दाना के गुजरने के बाद कोलकाता के मौसम में सुधार
Next Article राज ठाकरे के बेटे के खिलाफ कैंडिडेट वापस लेगी शिवसेना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

PM मोदी और नड्डा तय करेंगे उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार का नाम
national news Politics August 8, 2025
आज का बिहार दौरा करेंगे अमित शाह
national news Politics बिहार August 8, 2025
कनाडा: मशहूर कॉमेडियन के कैफे पर महीने में दूसरी बार हुआ खौफनाक हमला
Canada News International News national news August 8, 2025
अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
Entertainment national news August 8, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?