मुंबई (राघव): 26 जुलाई 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। लगातार तीसरे दिन सोने के दामों में कमी आई है जबकि चांदी की कीमत भी एक दिन की स्थिरता के बाद नीचे आई है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कारणों ने भी इस गिरावट को प्रभावित किया है।
शनिवार यानी 26 जुलाई 2025 को 24 कैरेट सोना देशभर में 1,00,470 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। यह कल के मुकाबले 490 रुपये सस्ता है क्योंकि शुक्रवार को यह 1,00,960 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
.22 कैरेट सोना – ₹92,090 प्रति 10 ग्राम
.18 कैरेट सोना – ₹75,350 प्रति 10 ग्राम
पिछले एक दिन में ही सोने के दाम में 1380 रुपये की गिरावट देखी गई, जो खरीदारों के लिए राहत की खबर हो सकती है।
चांदी की कीमत भी आज कमजोर पड़ी है। शुक्रवार को चांदी में 1200 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई थी। आज की ताजा कीमतें इस गिरावट को आगे बढ़ा रही हैं। हालांकि, आज के कुछ शहरों के दाम स्थिर भी रह सकते हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर औसतन चांदी की चमक फीकी रही है।