मुंबई (नेहा): टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही वह भोजपुरी स्टार्स खेसारी लाल यादव संग दोस्ती को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। वहीं अब आकांक्षा पुरी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं।
दरअसल, आकांक्षा पुरी हाल ही में एक अवॉर्ड शो में पहुंची थी। जहां वो बेहद खूबसूरत लुक में दिखी। वहीं जब वो शो के बाद घर जाने लगती है तो पैप्स उन्हें घेर लेते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी कार मैं बैठ नहीं पा रही थी जिसके बाद वह भड़ती हुईं बोलीं- ‘सब लोग गाड़ी में ही बैठ जाओ ना… हालांकि अगले ही पल एक्ट्रेस हंसने भी लगती है। अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।