नई दिल्ली (नेहा): 71 साल के मदन बॉब लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। अभिनेता के परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शनिवार को कैंसर से जूझते हुए उनका निधन हो गया। वह तमिल फिल्मों में अपने हंसमुख चेहरे और हंसी के कारण पहचाने जाते थे। कई नामी दक्षिण भारतीय कलाकारों के साथ भी मदन बॉब ने अभिनय किया था।
मदन बॉब का असल नाम एस कृष्णमूर्ति था। उन्होंने कमल हासन, रजनीकांत, अजित कुमार, सूर्या जैसे नामी साउथ सुपरस्टार के साथ अभिनय किया। वह एक पॉपुलर तमिल कॉमेडी शो ‘असाथा पोवथु यारु?’ में जज के तौर पर भी नजर आए थे। अभिनय के लिए मदन बॉब नहीं जाने जाते थे, वह एक उम्दा संगीतकार भी थे।