फरीदाबाद (नेहा): फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार धर दबोचा है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक मुठभेड़ में इशांत उर्फ ईशू गांधी नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिसने 17 अगस्त को गुरुग्राम में एल्विश यादव के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की थी। पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर एक पिस्तौल से आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की।
जिस दिन बदमाश एल्विश के घर पर फायरिंग कर रहे थे। उस समय पर वह घर पर नहीं थे। बता दें गोलियां घर के भूतल और पहली मंजिल पर लगी थी। हालांकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर थे, लेकिन कोई भी इस फायरिंग में घायल नहीं हुआ था। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने लगे।
दरअसल, एल्विश यादव भी हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया के करीबी हैं। इसलिए मामले को राहुल फाजिलपुरिया केस से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग की गई थी। सुनील सरधानिया ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।