नई दिल्ली (नेहा): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश के प्रति उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने परिश्रम और असाधारण नेतृत्व के जरिए देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति को स्थापित किया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देश को एक नई दिशा दी है। उन्होंने आगे कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं। आज पूरा विश्व समुदाय आपके मार्गदर्शन पर भरोसा जता रहा है, जो भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।”


