नई दिल्ली (नेहा): उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया गया है। फेसबुक ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट से एक हिंसक यौन पोस्ट अपलोड किया गया था, जिसकी वजह से कंपनी ने यह एक्शन लिया है। यह सरकार की कार्रवाई नहीं है।
इसमें लिखा है- यह कॉन्टेंट अभी उपलब्ध नहीं है। आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि इसके ओनर ने इसे केवल लोगों के एक छोटे समूह के साथ शेयर किया है, बदल दिया है कि इसे कौन देख सकता है या इसे हटा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उनके पेज पर 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। हालांकि, पेज ब्लॉक होने के बाद सपा नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह लोकतंत्र पर चोट है।