नई दिल्ली (नेहा): भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने वैश्विक स्तर पर एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. ‘मेक इन इंडिया’ की इस सफल तकनीक का डंका अब दक्षिण-पूर्व एशिया तक पहुंच गया है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा, NIPL ने आधिकारिक तौर पर मलेशिया में भी अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
इस महत्वपूर्ण लॉन्च के साथ, मलेशिया यूपीआई को अपनाने वाला दुनिया का 9वां देश बन गया है, जिसे भारत के डिजिटल ‘नवरत्न’ देशों का समूह पूरा होने के तौर पर देखा जा रहा है। यह कदम विशेष रूप से मलेशिया घूमने जाने वाले लाखों भारतीय पर्यटकों के लिए एक बड़ी राहत और सुविधा लेकर आया है। अब उन्हें मलेशिया में खरीदारी करने या सेवाओं का लाभ उठाने के लिए नकदी या विदेशी मुद्रा पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


