नई दिल्ली (नेहा): मोकामा से अनंत सिंह ने जीत दर्ज कर ली. वह पहले राउंड से ही लगातार बढ़त बनाए हुए थे। उनके खिलाफ लड़ रही सूरजभान सिंह की पत्नी और आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी को हार का सामना करना पड़ा।
वीणा देवी भी अनंत सिंह की तरह अपने घर पर भोज का इंतजाम कर चुकी थीं, मगर अब शायद ही कार्यकर्ता उनके यहां भोज करने पहुंचेंगे। खास बात ये है कि अनंत सिंह जीत दर्ज करने वाले इस चुनाव में पहले उम्मीदवार भी बन गए।


