By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: विश्वभर में गूंज रहा गीता का संदेश, प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > विश्वभर में गूंज रहा गीता का संदेश, प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान
national newsPolitics

विश्वभर में गूंज रहा गीता का संदेश, प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान

Nri Rashtriya
Last updated: December 1, 2025 6:10 am
Nri Rashtriya
Share
4 Min Read
SHARE

हरियाणा (पायल): मन की बात के 128वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत की खुलकर सराहना करते हुए कुरुक्षेत्र स्थित महाभारत अनुभव केंद्र और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की विशेष प्रशंसा की। प्रधानमंत्री द्वारा की गई प्रशंसा ने हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संजोकर रखने में लगी नायब सैनी सरकार और संस्थाओं का उत्साह बढ़ाया है। कुरूक्षेत्र की गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में कामयाब हो रही नायब सैनी सरकार के लिए भी इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली सहित हरियाणा के तमाम नेताओं ने महाभारत अनुभव केंद्र की प्रधानमंत्री द्वारा की गई तारीफ पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महाभारत के युद्धस्थल कुरुक्षेत्र में बनाया गया यह आधुनिक महाभारत अनुभव केंद्र इतिहास को जीवंत कर देता है।

25 नवंबर को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान का अपना अनुभव सुनाते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि यहाँ महाभारत की गाथा को 3D, लाइट एंड साउंड शो और डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। “25 नवंबर को जब मैं कुरुक्षेत्र गया था, तो इस अनुभव केंद्र ने मुझे आनंद से भर दिया,” मन की बात में मोदी ने ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की चर्चा करते हुए कहा कि गीता का संदेश आज विश्वभर में लोगों को प्रेरित कर रहा है। मोदी ने यूरोप, सेंट्रल एशिया, सऊदी अरब सहित कई देशों में गीता कार्यक्रमों में बढ़ती भागीदारी को भारत की सांस्कृतिक शक्ति का संकेत बताया।

प्रधानमंत्री द्वारा मिली इस सराहना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मन की बात में कुरुक्षेत्र और हरियाणा की गौरवशाली विरासत का उल्लेख किया। महाभारत अनुभव केंद्र की सराहना हमारे लिए सम्मान है। यह आधुनिक तकनीक के माध्यम से हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दे रहा है।”

सैनी ने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा किए गए उल्लेख से हरियाणावासी गर्व महसूस कर रहे हैं। “सऊदी अरब से लेकर लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और सेंट्रल एशिया तक गीता महोत्सवों की चर्चा होना भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण है, और यह प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ही संभव हुआ है।”

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को और समृद्ध करने और कुरुक्षेत्र को विश्व आध्यात्मिक मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सैनी ने हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री की इस सराहना को राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊर्जा देने वाला कदम बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महाभारत अनुभव केंद्र और गीता जयंती समारोह की प्रशंसा से हरियाणा को और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। प्रधानमंत्री की यह प्रशंसा पूरे हरियाणा और आयोजकों के लिए आशीर्वाद स्वरूप है।

Related Posts:

  • 1
    गोरखपुर में साहित्य का महाकुंभ: नौ दिनों का…
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

जम्मू प्रशासन में ताबड़तोड़ बदलाव, 90 अधिकारियों के बदले विभाग

इश्क का खौफनाक अंत! गाजीपुर में युवती के घरवालों ने पीटा, युवक ने फंदे से झूलकर की खुदकुशी

महाराष्ट्र: जाति के नाम पर हत्या, लड़की ने मृत प्रेमी से कर ली ‘शादी’

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

Smriti Mandhana विवाद के बाद पलाश मुच्छल की पहली झलक, चेहरे पर साफ झलक रही मायूसी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लोन धारकों को राहत! RBI कर सकता है बड़ा ऐलान- जानें कैसे घटेगी एमी
Next Article कनाडा में हड़कंप: पूर्व ओलंपियन का ड्रग साम्राज्य उजागर, कई पंजाबी भी शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

जम्मू प्रशासन में ताबड़तोड़ बदलाव, 90 अधिकारियों के बदले विभाग
national news जम्मू जम्मू और कश्मीर December 1, 2025
मुनीर को मिला PM से भी ज्यादा पॉवर, UN ने उठाया सवाल
International News December 1, 2025
इश्क का खौफनाक अंत! गाजीपुर में युवती के घरवालों ने पीटा, युवक ने फंदे से झूलकर की खुदकुशी
national news Sad News December 1, 2025
महाराष्ट्र: जाति के नाम पर हत्या, लड़की ने मृत प्रेमी से कर ली ‘शादी’
national news December 1, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?