जालंधर (नेहा): भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जालंधर दौरा रद्द हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जालंधर नहीं आ रही हैं। उनकी फ्लाइट अमृतसर से उड़ान नहीं भर सकी।
यहां आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू को जालंधर N.I.T. में कॉन्वोकेशन सेरेमनी में शामिल होना था। कल राष्ट्रपति मुर्मू अमृतसर पहुंचे थे, जहां उन्होंने G.N.D.U. के कॉन्वोकेशन में हिस्सा लिया।


