नई दिल्ली (नेहा): भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश भर में गणतंत्र का जश्न है। पूरा देश तिरंगे के रंग से जगमग हो उठा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज परेड की भव्य तैयारी की गई है। रिपब्लिक डे परेड में आज जमीन से आसमान तक देश का शौर्य दिखेगा। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर ग्रैंड परेड की तैयारी है।
कर्तव्य पथ पर आज जब सेना के जवान कदमताल कर निकलेंगे तो देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर राज्यों को मंत्रालयों की झांकियों में देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी। अब इस अवसर पर भारत के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।


