नई दिल्ली (नेहा): राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी करनाल रोड) पर अलीपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह फ्लाईओवर का हिस्सा धंस गया है। इस गड्ढे में एक ऑटो रिक्शा फंस गया और चालक घायल हो गया। पुलिस ने फिलहाल फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है और यातायात को डायवर्ट कर सर्विस लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है।
यह वाक्या सुबह आठ बजे का बताया जा रहा है। फ्लाईओवर पर एकाएक रोड धंस गया और चार से पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढे के आसपास दरारें भी दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान वहां से गुजर रहा ऑटो रिक्शा गड्ढे में फंस गया।
इस दुर्घटना में चालक चोटिल हो गया। चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि फ्लाईओवर जमीन से 25 से 30 फीट की ऊंचाई पर है। पुलिस का कहना है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सूचित कर दिया गया है।