शिमला (पायल): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को प्रदेश लौटने वाले हैं। वह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद वह सिरमौर के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारंभ करेंगे। यह मेला धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक लोक आस्था का प्रतीक माना जाता है।
वहीं एक नवंबर को वह मंडी जिला में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां पुनर्वास एवं राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने की संभावना है।
दो नवंबर को मुख्यमंत्री किन्नौर के रिकांगपिओ में आयोजित जनजातीय उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नवंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली दौरे पर जा सकते हैं। इस दौरान उनका 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।


 
			
 
                                 
                              
		 
		 
		 
		