नई दिल्ली (नेहा): बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की संपत्ति पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब एक्ट्रेस के दोनों बच्चों कियान राज कपूर और समायरा कपूर ने अपने दिवंगत पिता की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सा मांगते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। वहीं उन्होंने अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर पर आरोप लगाए हैं कि फर्जी वसीयत तैयार करके उन्हें उनके पिता की संपत्ति से गलत तरीके से बाहर किया गया है।
इस मामले में कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए समन जारी किया और प्रिया को संजय की पूरी संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए कहा। मामले में अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी। इसी बीच चलिए आज ये जानते हैं कि तलाक के बाद आखिर करिश्मा को संजय ने कितने करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी और उन्हें एलिमनी के अलावा और क्या क्या-मिला था?
करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने साल 2003 में धूमधाम से शादी की थी. बाद में दोनों दो बच्चों बेटे कियान राज कपूर और बेटी समायरा कपूर के पैरेंट्स बने थे। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी और 2014 में करिश्मा-संजय अलग हो गए थे। वहीं साल 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक हो गया था। करिश्मा ने संजय और उनकी फैमिली पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे।