नई दिल्ली (नेहा): मशहूर टीचर अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) भी छोड़ दी। इसी साल अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ा था। मगर उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
राजनीति से संन्यास लेने के बाद अवध ओझा ने एक पॉडकास्ट में बताया कि वह पहले से ज्यादा खुश हैं क्योंकि अब वो अपने मन की बात खुलकर बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के बाद उन्हें समझ में आया कि वह इसके लिए बने ही नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से राजनीति का सपना था।


