पटना (नेहा): बिहार की नई सरकार 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ लेगी। इसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इस बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने घूम-घूमकर व्यवस्था का जायजा लिया। शपथ ग्रहण के लिए बने मंच का मुआयना भी किया। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी व पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी थे। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने उन्हें तैयारियों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मुख्य सचिव व डीजीपी विनय कुमार ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ पटना डीएम, एसएसपी व अन्य अधिकारी भी थे। पटना एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री भी यहां आएंगे। इसको लेकर तैयारियों को परखा गया।


