नई दिल्ली (नेहा): लंबे समय से एक दमदार अभिनेता के तौर पर सिनेमा जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इस साल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा में कवि कलश की भूमिका से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले विनीत की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी आई है। 46 साल के अभिनेता पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रुचिरा सिंह ने एक बेटे (Vineet Kumar Singh Son) को जन्म दिया है। इस मामले को लेकर विनीत कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट साझा कर जानकारी दी है।
दो दशक से ज्यादा समय से विनीत कुमार सिंह हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। लेकिन सुपरस्टार विक्की कौशल की छावा से उनको एक नई पहचान मिली है। हर कोई उनके अभिनय का फैन है और वह सबके पसंदीदा कलाकार भी बन गए हैं। अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी का इजहार विनीत ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर किया है। एक पोस्ट शेयर करते हुए विनीत कुमार सिंह ने पिता बनने की सबसे बड़ी खुशखबरी अपने चाहने वालों को दी है।