सुकमा (नेहा): छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। DRG के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने सुकमा में किस्टाराम इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों से उनकी मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की गोलीबारी के बाद 12 नक्सली ढेर कर दिए गए। जवानों ने मौके से Ak-47 और इंसास राइफल भी बरामद की है। सुरक्षाबलों ने कोंटा एरिया कमेटी में सक्रिय रहने वाला माओवादी मंगडू भी इस मुठभेड़ में मारा गया है। मंगडू अपने कई साथियों के साथ जंगलों में छिपा था, जिसकी जानकारी मिलते ही एसपी किरण चव्हाण ने DRG की टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया।
सुरक्षाबलों की टीम तड़के सुबह ही जंगलों में छापेमारी करने पहुंच गई। इस दौरान माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्षों में करीब 1 घंटे तक मुठभेड़ चली, जिसमें 12 नक्सली मार गिराए गए। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। बता दें कि 40 वर्षीय वेट्टी मुका उर्फ मंगडू सुकमा जिले के गोगुड़ा गांव का रहने वाला था। वो पिछले कई सालों से माओवादी संगठन से जुड़ा था और कोंटा एरिया कमेटी के सचिव पद पर नियुक्त था।
कई नक्सली हमलों को अंजाम देने वाला मंगडू अपने पास Ak-47 जैसे हथियार रखता था। प्रशासन ने उसपर 8 लाख का इनाम रखा था। सुकमा के जंगलों में हुई मुठभेड़ में खूंखार माओवादी एसीएम हितेश भी मारा गया है। हितेश 9 जून को कोंटा के पास हुए IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था, जिसमें तत्कालीन एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की जान चली गई थी। उस घटना को एसीएम हितेश ने ही अंजाम दिया था। आज जवानों ने एएसपी आकाश राव की शहादत का बदला ले लिया।


