अमरेली(नेहा): आज सुबह एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती कांप गई। भारत और ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत के गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित अमरेली शहर में लोग भूकंप के झटकों से डर गए। ताइवान में भी 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग परेशान हो गए। गुजरात के सौराष्ट्र में आज सुबह भूकंप आया, जिससे अमरेली शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह झटका इतना तीव्र था कि लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे। हालांकि, अब तक इस भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। ताइवान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र ताइवान के हुआलियन शहर से लगभग 96 किलोमीटर दक्षिण में था। इस भूकंप के कारण ताइवान के लोगों में दहशत फैल गई है, हालांकि, अभी तक इस से कोई बड़ा नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है।