नई दिल्ली (नेहा): महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) अकाउंट रविवार को हैक हो गया। हैकर्स ने अकाउंट पर पाकिस्तान और तुर्किये के झंडों की तस्वीरें और लाइव स्ट्रीमिंग भी पोस्ट की।
इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई। लगभग 30 से 45 मिनट की मेहनत के बाद उनका अकाउंट वापस हासिल कर लिया गया।