मुंबई (नेहा): गुजरात में अहमदाबाद विमान हादसे के बाद डीजीसीए ने फ्लाइट नियमों को काफी सख्त कर दिया है लेकिन फुकेट-मुंबई फ्लाइट में एक यात्री ने नियमों का उल्लंघन करते हुए टॉयलेट में जाकर सिगरेट पी। इसको को फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। विमान के मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर लैंड करने के बाद यात्री को अरेस्ट किया गया। यात्री की हरकत से फ्लाइट में उस वक्त पर हड़कंप मच गया है जब यात्रियों ने विमान में धुंए को महसूस किया। यात्री डर की वजह से कांप गए। यह धुआं विमान के शौचालय से निकल रहा था। पुलिस ने यह नहीं साफ किया कि यह घटना किस फ्लाइट में हुई। मुंबई से थाईलैंड के फुकेट के लिए कई विमानन कंपनियों की उड़ानें हैं। इनमें एयर इंडिया, इंडिगो, एमिरेट्स से लेकर थाई एयरलाइंस की फ्लाइट्स शामिल हैं।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक 25 साल के यात्री को विमान के शौचालय में धूम्रपान करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात फुकेत-मुंबई उड़ान के दौरान जब यात्रियों ने शौचालय से धुआं निकलता देखा तो विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के नेपियंसी रोड निवासी भव्य गौतम जैन को हवाई अड्डे पर पहुंचने पर हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि जैन ने विमान के शौचालय के अंदर कथित तौर पर सिगरेट जलाई थी। उन्हें विमान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। देश के विमानन नियमों के तहत सभी यात्री उड़ानों में धूम्रपान सख्त वर्जित है।