मुंबई (नेहा): टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर और लोकप्रिय अभिनेताओं गौरव वाधवा और निर्भय वाधवा के पिता, श्री संदीप कुमार वाधवा का निधन हो गया है। इस दुःखद समाचार की जानकारी दोनों भाइयों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए फैंस को दी है। हालांकि, अभी तक उनके पिता के निधन का कारण सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर गौरव वाधवा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा: “अत्यंत दुःख के साथ मैं अपने प्रिय पिताजी (श्री संदीप कुमार वाधवा) के निधन की सूचना दे रहा हूं। उनकी कमी हमें जीवन भर खलेगी। आपकी प्रार्थनाओं और सहयोग के लिए धन्यवाद।” गौरव के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस, इंडस्ट्री के साथियों और दोस्तों ने उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।