मुंबई (नेहा): भारत की पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो अब इस दुनिया में नहीं रही। वह 81 साल में इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। मेहर के निधन की पुष्टि फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन के इंस्टाग्राम पेज से की गई है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रेमियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। मिस इंडिया वर्ल्ड 2025 नंदिनी गुप्ता ने भी पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
मेहर कैस्टेलिनो ने साल 1964 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें वह कुछ समय से उम्र से संबंधित परेशानियों से जूझ रही थीं। मिस इंडिया ऑर्गेनाइजर ने पहली फेमिना मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो के निधन की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो शेयर की और दुख जाहिर करते हुए लिखा, ‘गहरे दुख के साथ, हम फेमिना मिस इंडिया 1964 और पहली फेमिना मिस इंडिया रहीं मेहर कैस्टेलिनो के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। उन्होंने नए रास्ते खोले, मानक स्थापित किए और आने वाली पीढ़ियों की महिलाओं को निडर होकर सपने देखने की नींव रखी। उनकी विरासत उनके सफर के माध्यम से जीवित रहेगी जिन्हें उन्होंने संभव बनाया और उन सपनों को साकार करने में मदद की।’


