नई दिल्ली (नेहा): दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। डीएमआरसी की ओर से कहा गया कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग वर्तमान में दुर्गम है।
स्टेशन चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा है।