नई दिल्ली (पायल): पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त देश के चार राज्यों के किसानों को जारी की जा चुकी हैं। लेकिन अभी अन्य राज्य के किसान इसके इंतजार में है। उनका यह इंतजार दिवाली के करीब आ पहुंचा है। इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को है। और आज 17 अक्टूबर की तारीख है। 18 अक्टूबर को धनतेरस है। ऐसे में किसानों के मन में दो सवाल हैं कि क्या धनतेरस पर खुशखबरी मिलेगी। या फिर 18 अक्टूबर के बाद यानी 19 को खुशखबरी मिलेगी या फिर सीधे दिवाली वाले दिन 20 को। आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त की इस दिवाली पर आने की कितनी संभावना है।
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दिवाली करीब आ गई है। वहीं, पिछले दो सालों की बात करें तो 2023 में इस समय वाली किस्त 15 नवंबर को आई थी। और 2024 में यह 5 अक्टूबर को आई थी। यानी पिछली बार यह किस्त दिवाली से पहले आई गई थी। इस बार अभी तक नहीं आई है। और 18 तारीख को धनतेरस हैं। ऐसे में बैंक तो खुला रहेगा लेकिन संभावना कम है कि इस दिन 21वीं किस्त आए। वहीं, 19 को रविवार है।
रविवार को बैंक बंद रहते हैं तो इसकी भी संभावना बहुत ही कम है कि इस दिन 21वीं किस्त है। वहीं, इस बार कुछ जगह दिवाली की छुट्टी 20 तो कुछ जगह 21 को है। लेकिन अधिकतर सरकारी दफ्तरों में छुट्टी 21, 22 और 23 अक्टूबर को है। ऐसे में संभावना बहुत ही कम है कि दिवाली तक PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त आए।