अहमदाबाद (नेहा): गुजरात के अहमदाबाद से एक दुखद खबर सामने आई है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। अहमदाबाद-लंदन जाने वाला ये विमान हादसे का शिकार हुआ है। प्लेन में 242 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के भी इस प्लेन में सवार होने की आशंका जताई जा रही है। शाम 5 बजे तक अहमदाबाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। सिविल अस्पताल के शव गृह में एम्बुलेंस की कतारें लगी हैं।