नई दिल्ली (नेहा): आंध्र प्रदेश का एक कपल अमेरिका में भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उनके दोनों बच्चों की हालत गंभीर है। उन्हें नजदीकी अस्पातल में भर्ती किया गया है। 45 वर्षीय कृष्णा किशोर अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वो अपनी 40 वर्षीय पत्नी आशा और 2 बच्चों के साथ अमेरिका में रहते थे। ये परिवार आंध्र प्रदेश के पालाकोल्लू से ताल्लुक रखता है। कुछ दिन पहले ही दोनों आंध्र प्रदेश स्थित अपने घर आए थे और 10 दिन पहले अमेरिका वापस लौट गए थे।
हादसा अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हुआ। हादसे के दौरान कार में कृष्णा और आशा के अलावा उनका बेटा और बेटी भी मौजूद थे। हादसे के बाद कृष्णा और आशा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके दोनों बच्चों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। इस हादसे के बाद पालाकोल्लू में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। घटना से पूरा परिवार सदमें में है।
भारत से अमेरिका जाते समय कृष्णा और आशा ने दुबई में नए साल का जश्न मनाया था। कृष्णा और आशा के रिश्तेदार ने बताया कि पालाकोल्लू यात्रा के दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। 10 दिन पहले ही दोनों अमेरिका लौटे थे, लेकिन किसी को क्या पता था कि अब वो कभी वापस नहीं आएंगे।


