नई दिल्ली (पायल): भारत और रूस के बीच तीन साल से अधिक समय से जंग जारी है। इस बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इस जंग में रूसी सेना के लिए यूक्रेन के खिलाफ जंग रहे भारतीय नागरिक को यूक्रेनी सेना ने पकड़ लिया है।
इस भारतीय नागरिक का नाम मोहम्मद हुसैन है और वह 22 साल हैं। इस संबंध में यूक्रेनी सैन्य अधिकारियों ने जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा कि गुजरात के मोरबी निवासी मजोती साहिल मोहम्मद हुसैन ने युद्ध के मैदान में केवल तीन दिन बिताने के बाद यूक्रेन की सेना के सामने सरेंडर कर दिया।
इस बीच खबर है कि कीव में भारतीय मिशन इन रिपोर्टों की सत्यता की जांच कर रहा है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक सूचना यूक्रेन की ओर से नहीं मिल सकी है।
यूक्रेनी सेना का आरोप है कि हुसैन शुरुआत में पढ़ाई के लिए रूस गया था। हालांकि, बाद में चलकर उसे ड्रग्स से जुड़े व्यापार में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इस मामले में उसको सात साल की सजा सुनाई गई। यूक्रेनी ब्रिगेड ने एक बयान में कहा कि जेल से बचने के लिए वह युद्ध में शामिल हो गया था।
गौरतलब है कि भारतीय नागरिक का एक वीडियो भी सामने आया है। यूक्रेन की ब्रिगेड की ओर से शेयर किए गए एक पोस्ट में हुसैन को रूसी भाषा बोलते हुए देखा जा सकता है। हुसैन ने यह स्वीकार किया उन्होंने जेल की सजा से बचने के लिए रूसी सेना में भर्ती हुए थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हुसैन कहते नजर आ रहे हैं, मैं जेल से बचना चाहता था, इसलिए मैंने विशेष सैन्य अभियान के लिए एक अनुबंध पर साइन किए थे।
गौरतलब है कि पिछले महीने ही विदेश मंत्रालय ने पुष्टि करते हुए बताया कि भारत ने रूसी सेना में सेवारत 27 भारतीयों को रिहा करने और स्वदेश वापस लाने के लिए मॉस्को पर दबाव डाला था। आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो साल 2022 में शुरु हुई इस जंग के बाद 150 से अधिक भारतीयो को रूसी सेना में शामिल किया जा चुका है।