By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: खेल का महाकुंभ: WPL 2026 मेगा ऑक्शन आज, 277 दावेदार मैदान में!
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > खेल का महाकुंभ: WPL 2026 मेगा ऑक्शन आज, 277 दावेदार मैदान में!
national newssports news

खेल का महाकुंभ: WPL 2026 मेगा ऑक्शन आज, 277 दावेदार मैदान में!

Nri Rashtriya
Last updated: November 27, 2025 9:02 am
Nri Rashtriya
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (पायल): भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के ठीक 25 दिन बाद महिला प्रीमियर लीग (WPL) का मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। आज नई दिल्ली में WPL 2026 सीजन के लिए सभी 5 फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड को नया रूप देंगी। खास बात यह है कि 2023 में WPL की शुरुआत के बाद यह पहला मेगा ऑक्शन है। इस बार हर टीम ने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है और उन्हीं के ईर्द-गिर्द स्क्वॉड तैयार होगा।

नीलामी का आगाज आज दोपहर 3:30 बजे से होगा। BCCI ने फिलहाल फ्रेंचाइजी की संख्या 5 ही रखी है। यानी इस बार भी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स ही हिस्सा लेंगी। पिछले ऑक्शन में सभी टीमों ने हर खिलाड़ी को खरीदा था लेकिन इस बार असली मेगा ऑक्शन है क्योंकि अब रिटेंशन का नियम लागू हो चुका है।

WPL की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार कुल 277 खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे। इनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में 4 एसोसिएट देशों से भी हैं।

रिटेंशन के बाद सभी फ्रेंचाइजी में मिलाकर कुल 73 स्लॉट खाली हैं। इनमें 50 भारतीय और 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह है। हालांकि जरूरी नहीं कि सभी स्लॉट भरें, 5-6 जगहें खाली भी रह सकती हैं।

WPL के नियमों की माने तो किसी भी स्क्वॉड में 15 से 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। यूपी वॉरियर्स को सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ियों की जरूरत है क्योंकि उन्होंने सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है। किसी भी टीम में 6 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते।

ऑक्शन में कुल 41.1 करोड़ रुपये का बजट है। हर फ्रेंचाइजी को 15 करोड़ का पर्स मिला है, जिसमें से रिटेन किए गए खिलाड़ियों की फीस कट चुकी है। अब यूपी वॉरियर्स के पास 14.50 करोड़, गुजरात जायंट्स के पास 9 करोड़, RCB के पास 6.15 करोड़, मुंबई इंडियंस के पास 5.75 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स के पास 5.70 करोड़ रुपये बचे हैं।

Related Posts:

  • 55
    नेशनल टीम छोड़ो, दिग्गज क्रिकेटर्स को 58-58 करोड़ का ऑफर
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

कनाडा कैफे फायरिंग के बाद कपिल शर्मा का बयान, देश में सुरक्षा पर जताया भरोसा

कर्नाटक: कुर्सी की कीमत समझना जरूरी- डिप्टी CM शिवकुमार ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

दिल्ली पुलिस को मिले 291 नए जवान

JIO चलाने वालों के लिए बड़ी खबर

सट्टा लगाकर पैसा कमाना अपराध माना जाएगाः दिल्ली HC

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कर्नाटक: कुर्सी की कीमत समझना जरूरी- डिप्टी CM शिवकुमार ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना
Next Article कनाडा कैफे फायरिंग के बाद कपिल शर्मा का बयान, देश में सुरक्षा पर जताया भरोसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

कनाडा कैफे फायरिंग के बाद कपिल शर्मा का बयान, देश में सुरक्षा पर जताया भरोसा
Canada News india International News national news November 27, 2025
कर्नाटक: कुर्सी की कीमत समझना जरूरी- डिप्टी CM शिवकुमार ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना
national news कर्नाटक November 27, 2025
दिल्ली पुलिस को मिले 291 नए जवान
national news November 27, 2025
JIO चलाने वालों के लिए बड़ी खबर
national news November 27, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?