नई दिल्ली (नेहा): रविवार क पीएम के मन की बात कार्यक्रम के 126वें एपिसोड का प्रसारण किया गया। आज के मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वदेशी अपनाने की बात पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि हम सभी अधिक से अधिक स्वदेशी सामान खरीदने की कोशिश करें। वहीं, अपने इस मासिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मशहूर गायक जुबीन गर्ग को भी याद किया। जिनकी पिछले दिनों सिंगापुर में आकस्मिक मौत हो गई थी।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्रतिष्ठित असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जुबीन का असम की संस्कृति से गहरा जुड़ाव था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस कार्यक्रम में कहा कि जुबीन गर्ग के असामयिक निधन पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। जुबीन गर्ग एक प्रसिद्ध गायक थे जिन्होंने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई। उनका असमिया संस्कृति से गहरा जुड़ाव था। ज़ुबीन गर्ग हमेशा हमारी यादों में रहेंगे और उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा।