नई दिल्ली (नेहा): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (29 अक्टूबर 2025) को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी है। राफेल में उड़ान से पहले उन्होंने बाकायदा फाइटर प्लेट सूट पहना। इसके बाद अधिकारियों से मुलाकात भी की, राष्ट्रपति की इस उड़ान को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए। यही वजह है कि एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है।
एयरफोर्स स्टेशन पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके साथ ही यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राष्ट्रपति ने जिप्सी में खड़े होकर परेड का निरीक्षण किया।


