नई दिल्ली (नेहा): रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। पुतिन का शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन भी होगा, जहां दोनों नेता प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। समिट के बाद पुतिन RT के नए इंडिया चैनल का शुभारंभ करेंगे।


