नई दिल्ली (नेहा): भारत के 2 दिवसीय दौरे को पूरा करने के बाद शुक्रवार की रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन मॉस्को रवाना हो गए हैं। पुतिन का यह दौरा काफी ऐतिहासिक रहा।
इस दौरान भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी नये मुकाम तक पहुंची। साथ ही कई आर्थिक और व्यापारिक और सैन्य समझौते भी हुए।


