नई दिल्ली (नेहा): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे जर्मन सरकार के प्रतिनिधियों और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
यह पिछले छह महीनों में राहुल गांधी की पांचवीं विदेश यात्रा है। इससे पहले जुलाई से सितंबर के बीच वे लंदन, मलेशिया, ब्राजील और कोलंबिया का दौरा कर चुके हैं।


