नई दिल्ली (पायल): बालिका वधू की आनंदी उर्फ प्रत्यूषा बनर्जी ने साल 2016 में दुखद रूप से आत्महत्या कर ली थी। उन्हें उनके उस समय के ब्वॉयफ्रेंड रहे राहुल राज सिंह ने मुंबई स्थित उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ पाया था। प्रत्यूषा की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। राहुल राज सिंह पर प्रत्यूषा की हत्या का आरोप लगा था।
हाल ही में एक बातचीत में, राहुल राज सिंह ने उस दर्दनाक पल को याद किया जब उन्होंने प्रत्यूषा को उनके घर में फंदे से लटका हुआ पाया था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके अपने पिता के साथ रिश्ते खराब थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यूषा बनर्जी की मौत दम घुटने से हुई थी। फिर भी, उनके माता-पिता ने राहुल राज सिंह पर उनकी हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। अब उस पूरे वाक्या के दौरान क्या हुआ था इस पर राहुल राज सिंह ने अपनी बात रखी है।


