नई दिल्ली (नेहा): बॉलीवुड में इस समय खुशियां ही खुशियां छाई हुई हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही कटरीना कैफ और विक्की कौशल माता-पिता बनें। वहीं अब एक और बॉलीवुड कपल के घर नन्हें कदमों ने दस्तक दी है। राजकुमार राव और पत्रलेखा को अपनी शादी की सालगिरह के चौथे साल पेरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर में बेटी का जन्म हुआ है। शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कपल ने एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर करते हुए एक सेलिब्रेशन कार्ड पोस्ट किया जिसमें लिखा है-“हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें एक नन्ही परी का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता, पत्रलेखा और राजकुमार।”
उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा,”हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।” इस खबर के आते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। फैन्स और सेलेब्स उनकी नन्ही राजकुमारी पर प्यार लुटा रहे हैं। वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्लब में आप दोनों का स्वागत है।


