By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NrirashtriyaNrirashtriyaNrirashtriya
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • भारत
  • विश्व
  • सम्पादकीय
  • एन आर आई विशेष
  • वीडियो
  • इ पेपर
  • फोटो पेपर
  • अधिक
    • राज्य
Reading: Redmi Note 14 SE 5G ने भारत में ली धांसू एंट्री
Share
Font ResizerAa
NrirashtriyaNrirashtriya
Font ResizerAa
Search
Follow US
  • Advertise
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Nrirashtriya > Blog > national news > Redmi Note 14 SE 5G ने भारत में ली धांसू एंट्री
national news

Redmi Note 14 SE 5G ने भारत में ली धांसू एंट्री

Nri Rashtriya
Last updated: July 28, 2025 10:00 am
Nri Rashtriya
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली (नेहा): Xiaomi ने सोमवार यानी आज 28 जुलाई, 2025 को भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नया डिवाइस बजट सेगमेंट में पेश किया है, जिसे Redmi Note 14 SE 5G नाम से लॉन्च किया गया है। कंपनी पहले ही इस Redmi Note 14 लाइनअप में तीन डिवाइस लॉन्च कर चुकी हैं जिसे Redmi Note 14 Pro+ 5G, Redmi Note 14 Pro 5G और Redmi Note 14 5G के नाम से पेश किया गया था। हालांकि अभी कंपनी ने इस लाइनअप में नया फोन पेश किया है।

फीचर्स की बात करें तो Redmi के इस ऑल न्यू डिवाइस में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2,100 निट्स तक दी गई है। इतना ही नहीं यह डिवाइस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन ऑफर कर रहा है। डिवाइस में 5,110 mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। Redmi Note 14 SE 5G में पावरफुल मीडियाटेक 7025 प्रोसेसर भी देखने को मिल रहा है। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। वहीं, अगर आप अभी भी वायर वाले ईयरफोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं तो इसमें आपको 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में आपको ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony Lyt 600 प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ ही डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। डिवाइस में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है। रेडमी नोट 14 SE 5G की कीमत 14,999 है जिसमें आपको क्रिमसन आर्ट कलर वेरिएंट मिलता है। इसमें आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस की पहली सेल 7 अगस्त से Mi, Flipkart और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Related Posts:

  • 17.10
    Apple iPhone की 16 सीरीज हुई लॉन्च
Tweet
Share
Pin
Share
0 Shares

You Might Also Like

ED ने धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा को किया गिरफ्तार

सोने की कीमतों में तेजी

शेयर बाज़ार में गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का

19 साल की दिव्या देशमुख बनीं शतरंज की वर्ल्ड चैम्पियन

जम्मू-कश्मीर: इस इलाके में मानसून का कहर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टेस्ला के बाद विनफास्ट ने भारत में खोला पहला शोरूम
Next Article रेनूकोट में रिहंद बांध का जलस्तर बढ़ा: 24 साल बाद जुलाई में खुल सकते हैं फाटक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -

Latest News

ED ने धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा को किया गिरफ्तार
national news July 28, 2025
सोने की कीमतों में तेजी
Bussiness News national news July 28, 2025
शेयर बाज़ार में गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का
Bussiness News national news July 28, 2025
19 साल की दिव्या देशमुख बनीं शतरंज की वर्ल्ड चैम्पियन
national news July 28, 2025
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

NrirashtriyaNrirashtriya
Follow US
© 2024 NRIRashtriya. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?