नई दिल्ली (नेहा): पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की आयु में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने लातूर में आखिरी सांस ली। बता दें कि शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई अहम पद संभाले, इसमें लोकसभा स्पीकर और केंद्रीय कैबिनेट में कई अहम पद शामिल हैं। बता दें कि पाटिल ने 7 बार लातूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।


