जालंधर (नेहा): इस समय की बड़ी जालंधर से आ रही है। बस्तियात के उजाला नगर में भाजपा पार्षद मनजीत सिंह टीटू के भांजे के बेटे ने खुद को गोली मार ली है। उसे प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
उनके भांजे का बेटा जूतों का कारोबार करता था। इस दौरान काम में कुछ परेशानी आ गई, जिसके चलते वह घर से बैंगलोर चला गया था। कल ही वह वापस जालंधर लौटा था। सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन आज उसने पिता की पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। फिलहाल उसकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।


