नई दिल्ली (राघव): मैनचेस्टर टेस्ट के आखिरी दिन का खेल जारी है। 5वें दिन की शुरुआत में ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चौथे दिन स्टंप तक गिल ने 78 रन बना लिए थे। आखिरी दिन 3 रन बनाते ही गिल के इस सीरीज में 700 रन पूरे हो गए। शुभमन गिल इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने। इतना ही नहीं वह भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में 700 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं।
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन:
.774: सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज़, 1971 (विदेश में)
.732: सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज़, 1978/79 (घरेलू)
.712: यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड, 2024 (घरेलू)
.701*: शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश में)
गिल इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 4 टेस्ट की 8 पारियों में वह 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 227 गेंदों पर 147 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में वह फीके (8) रहे थे। बर्मिंघम में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान ने इतिहास रच दिया था। गिल ने पहली पारी में 387 गेंदों पर 269 रन कूट दिए थे। इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 3 छक्के लगाए थे। गिल दूसरी पारी में भी नहीं रुके थे और उन्होंने 162 गेंदों पर 161 रन की तूफानी पारी खेली थी। लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय कप्तान का बल्ला नहीं चला। उन्होंने पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में 6 रन बनाए। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 12 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उन्होंंने शतक लगाया।