सीतामढ़ी (नेहा): डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष को गोली मार पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जख्मी राम मनोहर शर्मा उर्फ गणेश सिंह को गंभीर स्थिति में उन्हें शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामला जल्दी ही स्पष्ट हो जाएगा।
घटना की सूचना के बाद उनको जानने वाले लोगों की अस्पताल में भारी भीड़ जुटी हुई है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं चिकित्सकों ने घायल ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष राम मनोहर शर्मा उर्फ गणेश सिंह की मौत हो जाने की पुष्टि की। उन्हें सिर में गोली मारी गई थी। स्वजन द्वारा शव को रख कर मुख्य मार्ग पर रख आवागमन को ठप कर दिया गया है। लोग पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मामले में अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।