पटना (नेहा): केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने मंत्रोच्चार के मध्य ठाकुरजी का पूजन कराया और प्रसादी पटुका, माला और प्रसाद दिया।
उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए ठाकुरजी को धन्यवाद दिया। कहा कि बिहार में सुशासन और विकास की विजय हुई है। यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में लोगों के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। कहा कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं को न्याय एवं किसानों की आय बढ़ाने के संकल्प पर एनडीए सरकार पूरी तरह खरी उतरी है।
इस जनादेश से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं भाजपा की प्रदेश सरकारों द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं। उससे देशवासियों का विश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि पार्टी का विजय रथ आगे बढ़ रहा है और विरोधियों की हार हो रही है।


