नई दिल्ली (नेहा): स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच एक छोटा सा देश है जो जिसकी अपनी ना तो कोई भाषा है और ना ही कोई मुद्रा, इसके बावजूद उसकी गिनती दुनिया के अमीर और खुशहाल देशों में होती है। क्राइम इतना कम है कि पूरे देश की 30 हजार की आबादी संभालने के लिए केवल 100 पुलिस अधिकारी हैं। इस देश में लोगों को कमाने के लिए भी नौकरी या फिर काम करने की जरूरत नहीं पड़ती। यहां लोग रियल एस्टेट, रॉयल्टी, पर्यटन और अन्य व्यवसायों से कमाई करते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इतना अमीर होते हुए भी इस देश में कोई एयरपोर्ट नहीं है। ऐसे में विदेश यात्रा करने के लिए लोगों को पास के देश से फ्लाइट लेनी पड़ती है। इस देश की ना तो अपनी कोई भाषा है और ना ही कोई मुद्रा है। यहां लोग स्विस फ्रैंक का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग जर्मन बोलने वाले हैं।
यहां लोग बिना मेहनत किए भी इतना कमाते हैं कि पूरी जिंदगी मौज में गुजारते हैं। इस देश पर ना तो कोई बाहरी कर्ज है और ना ही नागरिकों से ज्यादा टैक्स वसूला जाता है। क्राइम रेट इतना कम है कि पूरे देश में केवल 100 पुलिस अधिकारी हैं।पूरी दुनिया से लोग यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने पहुंचते हैं।