हरियाणा (नेहा): हरियाणा में CET के दूसरे दिन की पहली शिफ्ट के एग्जाम के लिए एंट्री बंद हो गई है। 10 बजे से पेपर शुरू हो गया है। जो 11.45 बजे खत्म होगा। दूसरी शिफ्ट का एग्जाम सवा 3 बजे से 5 बजे तक होगा। पहले दिन सीईटी की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से हुई। पहले दिन दोनों शिफ्टों में करीब 6 लाख 70 हजार अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया। नकल को रोकने के लिए कई पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
बता दें कि एग्जाम सेंटरों के बाहर चूड़ी, धागों और रबड़ के ढेर लगे हुए हैं। करनाल में एक गर्भवती महिला भी एग्जाम देने पहुंची है। फतेहाबाद के रतिया में एक महिला अभ्यर्थी के देर से पहुंचने की सूचना पर रोडवेज प्रशासन ने विशेष रूप से एक अलग से बस उपलब्ध कराई। वहीं HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने रोहतक बस स्टैंड पर पहुंचकर डायल-112 बार सेंटर के बारे में पूछकर रियलिटी चेक किया। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।