बाड़मेर (नेहा): राजस्थान केपचपदरा में बन रही देश की सबसे हाईटेक रिफाइनरी अब अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुंच चुकी है। एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में सोमवार को पहली बार कच्चा तेल पहुंच गया है। करीब 700 किलोमीटर दूर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से पाइपलाइन के जरिए 21 दिन में क्रूड पचपदरा रिफाइनरी तक लाया गया। इसके साथ ही रिफाइनरी के संचालन की दिशा में बड़ा कदम पूरा हो गया है।
सूत्रों की मानें तो परियोजना के तय शेड्यूल के अनुरूप काम आगे बढ़ रहा है और ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि जनवरी के अंत तक रिफाइनरी का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। टीम ने कमीशनिंग प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा कर लिया है।


