नई दिल्ली (नेहा): देवों के देव… महादेव में पार्वती की भूमिका निभाकर घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर लिया है। अब वह मां बन चुकी हैं। शादी के एक साल बाद सोनारिका भदौरिया मां बनी हैं। उन्होंने 5 दिसंबर 2025 को एक नन्ही परी का स्वागत किया है। बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने फैंस को यह गुडन्यूज शेयर की है। यही नहीं, सोनारिका ने अपनी प्रिंसेस की पहली फोटो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
सोनारिका भदौरिया ने मां बनने के एक दिन बाद इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर की, लेकिन बेबी गर्ल की पहली फोटो के साथ। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह और विकास अपनी बेबी गर्ल के पैर को पकड़े हुए हैं। फोटो में कपल का हाथ और बेबी का सिर्फ पैर दिख रहा है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा, “5.12.2025। हमारी सबसे प्यारी और सबसे अच्छी ब्लेसिंग। वह यहां है और वह पहले से ही हमारी सारी दुनिया है।” हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की बेटी का नाम रिवील नहीं किया गया है। इस पोस्ट के बाद सेलेब्स और फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।


