नई दिल्ली (नेहा): अमेरिका में पिछले दिनों एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर गई। इस घटना ने देश विदेश से अमेरिका जा रहे लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
मृतक की पहचान चंद्रशेखर पोल के तौर पर हुई थी, जो अपनी नौकरी कर रहा था। अब खबर है कि चंद्रशेखर की हत्या करने वाले 23 वर्षीय रिचर्ड फ्लोरेज को वहां के अधिकारियों ने टेक्सस से गिरफ्तार किया है।
दरअसल हैदराबाद के रहने वाले एक छात्र की अमेरिका के टेक्सस में हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद अधिकारी उसकी तलाश कर रहे थे।