मुंबई (नेहा): मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। जहां बीते दिन फेमस मलयालम एक्टर कन्नन पट्टाम्बी का निधन हो गया था। वहीं, अब साउथ कोरिया फिल्म इंडस्ट्री से ऐसी ही खबर सामने आ रही है। दिग्गज कोरियन एक्टर आन सुंग-की अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
आन सुंग-की का निधन 5 जनवरी को हुआ। बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर 2025 को खाना खाते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। दम घुटने की वजह से वह बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब से उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा था, लेकिन 5 जनवरी को वह जिंदगी की जंग हार गए।

